जरूर पढ़ें
इन्सुलीन - तकनीक का कमाल

मधुमेह के रोगियों को यदि इन्सुलीन की सूई लेने की सलाह दी जाती है तो अकसर उन्हे पसीना आने लगता है मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो।मगर अब इन्सुलीन लेना इतना सरल हो गया है,मानों बच्चों का खेल हो।न तो कम्पाउन्डर के आने की जरुरत,न तो सूई के कारण दर्द होने की कसमसाहट -बस कलम-नुमे...
सप्ताह विशेष - तीसी खाएं डायबिटीज से बचें

तीसी यानी फ्लेक्स सीड के गुणों पर आधुनिक मेडिकल साइंस द्वारा कई शोध किये गये हैं। अभी हाल में सैन डियागो, अमेरिका में अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन हुया। 24 जून, 2011 को सम्मेलन में डा एनड्रिया की टीम द्वारा प्रस्तुत शोध में यह बताया गया कि यदि प्रतिदिन 20 ग्राम तीसी खायी जाये, तो यह डायबिटीज होने की संभावना को रोक सकती है। य़दि आपका फास्टिंग ब्लड सुगर 100 से 125 मिली ग्राम एवं खाने के दो घंटे बाद का 140 से 200 मिलीग्राम के बीच रहता है, तो आपको डायबिटीज होने की ज्यादा संभावना रहती है। इस अवस्था को प्री डायबिटीज कहते हैं .प्री डायबिटीज की अवस्था डायबिटीज के दुष्परिणामों के होने की संभावना में उतनी ही खतरनाक है, जितनी की डायबिटीज की अवस्था ...यदि आपकी मौजूदा लाइफ स्टाइल में रोज 20 ग्राम तीसी खाने की आदत जोड़ दी जाये तो ब्लड सुगर नियंत्रित होने लगता है और इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। यह खुलासा डा एनड्रिया की टीम ने अमेरिका में हुए नये शोध में किया है।
डायबिटीज एवं हार्ट रिसर्च सेन्टर

आर. देवी. डायबिटीज एवं हार्ट रिसर्च सेन्टर (डी. एच. आर. सी.)झारखण्ड का सर्वप्रथम एवं सर्वश्रेष्ठ डायबिटीज सेन्टर है। जिसकी स्थापना 18 जुन 2006 को हुई है। इसके संस्थापक ड़ा. एन. के. सिंह ने अपनी माता जी श्रीमती आर. देवी (राम सँवारी देवी) के नाम पर रखा है।।यह भारत की कोयला राजधानी "धनबाद" में स्थित है जो लगभग धनबाद रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड से 200 मीटर की दूरी पर है। यहाँ मधुमेह एवं ह्र्दय सबंधी बिमारियों का इलाज सुचारु एवं सही ढंग से किया जाता हैं।
डी. एच. आर. सी. के 10 गोल्डेन नियम
01महीने में एक बार अवश्य ब्ल़ड सुगर की जाँच करा लें।
02अगर ब्ल़ड सुगर नियन्त्रित रखेंगे तो डायबिटीज से होने वाले दुष्परिणाम नहीं होगें ।
03नियन्त्रित ब्ल़ड सुगर रखने वाले सामान्य आयु तक जी सकते है।
04जो मरीज अपनी बीमारी के बारे में पूरा जानता है वह ज्यादा दिन जिन्दा रहता है।
05डी. एच. आर. सी. का डायबिटीक प्रोफ़ाइल साल में एक बार अवश्य करायें।
06अगर आप भोजन पर नियंन्त्रण एवं रोज 30 मिनट पैदल चलने की आदत जारी नहीं रखेंगे, तो हमारी सारी मेहनत बेकार हो जायेगी।
07जब जरुरी हो, इन्सुलीन अवश्य लें। यह अमॄत के समान है।
08एस. एम. बी. जी. की आदत डालें - ग्लुकोमीटर द्वारा स्वयं ब्ल़ड सुगर जाँचें ।
09माँ-बाप में किसी को डायबिटीज है तो बच्चों का सालाना ब्ल़ड सुगर जाँच कराएँ एवं बचाव के लिए शुरु से भोजन का नियंन्त्रण एवं रोजाना 30 मिनट पैदल चले।
10हाइपोग्लायसिमिया की जानकारी अवश्य लें।
मधुमेह सुरक्षा - एक नजर
- By - Dr. N. K. Singh
यह अनुमान किया गया है कि अभी भारत में करीब 55 मिलीयन लोगों को मधुमेह की बीमारी हो चुकी है जिसमें करीब 98% लोग 'टाइप-2' डायबिटीज से प्रभावित हैं। और यही स्वरुप इस देश की अहम समस्या है। दो द्शक पहले मधुमेह की व्यापकतादर ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5% तथा शहरी क्षेत्रों में 2.1% पायी गयीथी; अब ग्रामीण क्षेत्रों में 5-7 % तथा शहरी क्षेत्रों में 12 से 22 % तक जा पहुँची है। यह भी विचारणीय प्रश्न है कि 2025 तक भारत मधुमेह 170% की दर से बढ़ेगा, यह विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है। जिस तेजी से मधुमेह भारत में फैल रहा है उस अनुपात में हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था समस्या से निबटने में बिल्कुल पंगु है।
दर्शक दीर्घा
News & Event
बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई)
बीएमआई श्रेणियाँ
- कम वज़न = <18.5
- सामान्य वज़न = 18.5–24.9
- अधिक वज़न = 25–29.9
- मोटापा = 30 बीएमआई या अधिक
अपने सही स्वस्थ वजन के लिए बीएमआई सूचना प्राप्त करे. उस के लिए निम्नलिखित जानकारी दर्ज करें:



